3 जून 2015 - 08:12
 टांग टूटने के बावजूद, केरी परमाणु वार्ता में भाग लेंगे।

अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि रविवार को फ़्रांस में साईकल चलाने के दौरान टांग टूट जाने के बावजूद विदेश मंत्री जॉन केरी जून के आख़िर में अंतिम परमामु समझौते के लिए आयोजित होने वाली परमाणु वार्ता में भाग लेंगे।

साईकल चलाने के शौक़ीन केरी को इस दुर्घटना के बाद स्विस शहर जेनेवा में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोमवार को केरी टांग की सर्जरी के लिए जेनेवा से अमरीका लौट गए।
केरी को मैसाचुसेट्स के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी टांग का ऑपरेशन किया जाएगा।
केरी इस दुर्घटना में ऐसे समय में घायल हुए हैं कि जब अमरीका, ब्रिटेन, फ़्रांस, चीन, रूस और जर्मनी अंतिम परमाणु समझौते के लिए ईरान के साथ सघन वार्ता कर रहे हैं।